केंद्रीय सुरक्षा बलों में 62,390 सिपाहियों की भर्ती
गृह मंत्रालय के� निर्देशानुसार भर्ती परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया किया जाएगा। 18 से 23 वर्ष के दसवीं पास युवक-युवती इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय पिछले पांच सालों से सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, एनआईए और एसएसएफ के लिए भर्ती कर रहा है। मौजूदा भर्तियों में एससी/एसटी और पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण के अलावा गुजरात दंगे (2002) और सिख दंगे (1984) के आश्रितों को भी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
18-23 वर्षीय, दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन
गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने इन भर्ती की पुष्टि करते हुए कहा कि देश में अर्धसैनिक बलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भर्ती की जा रही है। इन भर्तियों के जरिए सबसे ज्यादा भर्ती सीआरपीएफ के लिए की जाएंगी। सीआरपीएफ के लिए कुल 24,588 पदों पर भर्ती होगी।
इसके बाद बीएसएफ के लिए कुल 22,517 पदों की भर्ती होगी। सीआईएसएफ के लिए 5,000, एसएसबी के 6,224 ,आईटीबीपी के 3,101, असम राइफल्स के 600 और एसएसफ के 274 पद शामिल हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के लिए 86 पदों पर भर्ती होगी।
परीक्षा तीन स्तर पर आयोजित होगी। इसमें लिखित, शारीरिक परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण शामिल होगा। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित सुरक्षा बलों से परीक्षण मिलेगा।

एंड्रॉएड ऐप पर अमर उजाला पढ़ने के लिए क्लिक करें. अपने फ़ेसबुक पर अमर उजाला की ख़बरें पढ़ना हो तो यहाँ क्लिक करें.

No comments:
Post a Comment