यूपी: शिक्षा विभाग में क्लर्कों के पदों पर बंपर भर्ती
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में नान टीचिंग के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 240 निर्धारित की गई है। जिसमें जूनियर क्लर्क के 96 पद शामिल हैं।
इन पदों में जूनियर रिसर्च ऑफिसर, सिक्यूरिटी ऑफिसर, लैब सहायक, हिंदी अनुवादक, वर्कशाप सहायक, जूनियर क्लर्क व अन्य पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
जूनियर क्लर्क के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। क्लर्क के पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को कंप्यूटर पर टाइपिंग का ज्ञान व कार्य अनुभव का होना आवश्यक है।
सभी पदों पर कार्य का अनुभव रखने वाले युवाओं को चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जायेगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। विज्ञापित पदों के लिए युवाओं का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य अभ्यर्थियों को 200 रुपये व आरक्षित वर्ग को 50 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात् उसका प्रिंटआउट अपने समस्त प्रमाणपत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियों व निर्धारित डिमांड ड्रॉफ्ट के साथ दिए गए पते 'रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेल, होल्कर हाउस, बीएचयू' पर भेजे।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.bhu.ac.in/ पर लॉग ऑन करें।
एंड्रॉएड ऐप पर अमर उजाला पढ़ने के लिए क्लिक करें. अपने फ़ेसबुक पर अमर उजाला की ख़बरें पढ़ना हो तो यहाँ क्लिक करें.

No comments:
Post a Comment